उत्तर प्रदेश

इन्द्रू शिशु विद्या सदन में सहपाठी भाइयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया

सुशील कुमार शर्मा

गाजियाबाद: आज संत रविदास कालौनी,पुराना विजय नगर स्थित “इन्दु शिशु विद्या सदन” संचालित “ममता की छांव सेवा ट्रस्ट” की सभी बालिकाओं ने स्कूल के सभी भाइयों को राखी बांधकर रखा- बंधन का पर्व मनाया.

संत रविदास कॉलोनी पुराना विजयनगर में स्थित इन्दु शिशु विद्या सदन में बालिकाओं ने अपने सभी सहपाठी भाईयों को रक्षा बंधन पर्व पर राखी बांधकर की हार्दिक शुभकामनाएं दी. उल्लेखनीय है कक्षा नर्सरी से कक्षा पांच तक संचालित इस स्कूल में माह में दो बार हवन होता है. बच्चों को सुबह उठने पर माता- पिता के पैर छूने की प्रेरणा दी जाती है.

इस विद्यालय में ज्यादातर गरीब परिवार के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है.यह विद्यालय नर्सरी कक्षा से कक्षा 5 तक ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है. बहुत से बच्चों को गायत्री मंत्र याद कराया जाता हैं. व भारतीय परंपराओं से भी अवगत कराया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *