रोटरी क्लब, साहिबाबाद द्वारा गर्मी में बच्चों को राहत के लिए स्कूल को इनवर्टर सुविधा प्रदान की - TV News Today
उत्तर प्रदेश

रोटरी क्लब, साहिबाबाद द्वारा गर्मी में बच्चों को राहत के लिए स्कूल को इनवर्टर सुविधा प्रदान की

सुशील कुमार शर्मा

गाजियाबाद: रोटरी क्लब, साहिबाबाद की ओर से आज दिनांक 20 जुलाई 2024 को दयानंद बाल विद्या मंदिर स्कूल,पटेल मार्ग, गाजियाबाद में स्कूली बच्चों की सुविधा हेतु 2000 वाट का एक इनवर्टर, दो बैट्रींयों के साथ डोनेट किया गया एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत स्कूली प्रांगण में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटेरियन प्रशांत राज शर्मा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3012 तथा योगाचार्य राकेश शर्मा विशिष्ट के रूप में पधारे. कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन की ओर से डॉ ओ. पी. अग्रवाल, तेजपाल सिंह, महामंत्री- आर्य समाज एवं स्कूल प्रबंधन के समस्त सदस्य सहित रोटरी क्लब साहिबाबाद के अध्यक्ष रोटेरियन वीरेंद्र सिंह, रोटेरियन विभा सिंह, रोटेरियन अरुण शर्मा, रोटेरियन वीणा शर्मा, रोटेरियन अश्विनी कुमार, रोटेरियन शलभ अग्रवाल, रोटेरियन तरु अग्रवाल,रोटेरियन आरपी महेश्वरी, रोटेरियन पूजा गुप्ता तथा रोटेरियन पुनीत गुप्ता के साथ-साथ रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष हर्षदीप एवं उनकी टीम ने भाग लिया.

स्कूल की प्रधान अध्यापिका श्रीमती शोभा माथुर ने रोटरी क्लब साहिबाबाद को इनवर्टर प्रदान करने पर धन्यवाद दिया. विदित हो आर्य समाज द्वारा साधना मंदिर परिसर में संचालित इस स्कूल में गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के बच्चे पढते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *