दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का किया उद्घाटन, 17 देशों के राजदूत रहे मौजूद

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने नवनिर्मित नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन किया. पीएम मोदी जब इसका उद्घाटन किया तो उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. इसके अलावा 17 देशों के मिशन प्रमुख इस मौके के साक्षी बने. कई देशों के छात्र भी गवाह बने.

उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने प्राचीन विश्वविद्यालय के खंडहरों को बारीकी से निहारा है.5वीं सदी की नालंदा यूनिवर्सिटी को आक्रांताओं ने भले ही नष्ट कर हिंदू और बौद्ध धर्म को खाक में मिलाने की कोशिश की हो. मगर, नालंदा यूनिवर्सिटी बीतती सदियों के साथ और भी ख्याति पाती गई और भी प्रख्यात होती चली गई.

पीएम मोदी ने अपने दौरे से पहले ट्वीट कर आज का दिन बेहद खास बताया है. उन्होंने कहा, हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए यह बहुत खास दिन है. आज सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया जाएगा. नालंदा का हमारे गौरवशाली हिस्से से गहरा नाता है. यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में बहुत मददगार साबित होगा.

आपको नालंदा यूनिवर्सिटी के नए परिसर के बारे में कुछ खास जानकारी दे देते हैं. नए परिसर में 2 शैक्षणिक ब्लॉक होंगे. 1900 छात्रों के बैठने की क्षमता है. 550 छात्र की क्षमता वाले हॉस्टल हैं. 2000 लोगों की क्षमता वाला एम्फीथिएटर है. 3 लाख किताब की क्षमता वाली लाइब्रेरी है. नेट जीरो ग्रीन कैंपस है. विश्वविद्यालय की कल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन देशों के बीच संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *