दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना से पहले भारत के चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं का सम्मान किया. लोकसभा चुनावों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमने 64.2 करोड़ मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. यह सभी G7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और यूरोपीय संघ के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोग ने महिलाओं को खड़े होकर सम्मान देते हुए, कहा कि इस बार भारत में 31 करोड़ महिला वोटरों ने मतदान किया है. यह आंकड़ा दुनिया में सबसे बड़ा है. लोकसभा चुनावों पर सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में जम्मू और कश्मीर में मतदान पिछले चार दशकों में सबसे अधिक रहा. यह उन आम चुनावों में से एक है, जिसमें हमने हिंसा नहीं देखी. इसके लिए दो साल की तैयारी की आवश्यकता थी.
#WATCH | Delhi | Election Commission of India gives a standing ovation to all voters who took part in Lok Sabha elections 2024 pic.twitter.com/iwIfNd58LV
— ANI (@ANI) June 3, 2024
सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग ने इस चुनाव के दौरान लगभग 10,000 करोड़ रुपये की जब्ती का रिकॉर्ड बनाया है। यह 2019 में जब्त की गई राशि का लगभग 3 गुना है.स्थानीय टीमों को अपना काम करने के लिए सशक्त बनाया गया. कुमार ने कहा कि चुनाव कर्मियों के सावधानीपूर्वक काम के कारण हमने कम पुनर्मतदान सुनिश्चित किए – हमने 2019 में 540 के मुकाबले 2024 के लोकसभा चुनावों में 39 पुनर्मतदान देखे और 39 में से 25 पुनर्मतदान केवल 2 राज्यों में हुए.
आयोग ने यह भी कहा कि हमने महिलाओं के प्रति गरिमा बनाए रखने की पूरी कोशिश की है. कोशिश खासकर इस बात कि किसी भी नेता के मुंह से कोई ऐसी बात न निकले जो उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाए. बुजुर्ग मतदान कर्ताओं की बात करें तो, हमने VFH यानी वोट फ्रॉम होम की व्यवस्था हमने की. करीब 135 स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जिनके माध्यम से बूथ कार्यकर्ताओं को आने-जाने में आसानी हुई.

