उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सिद्धार्थनगर भाजपा प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे. यहां पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला.
इसके साथ ही सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया इसके साथ ही कहा कांग्रेस के समय में तत्कालीन प्रधानमंत्री कहा करते थे कि 100 पैसा भेजते हैं, नीचे केवल 15 पैसा पहुंचता है.
महर्षि वशिष्ठ की पावन धरा बस्ती की जनता-जनार्दन का एक-एक वोट भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित करेगा।
'फिर एक बार मोदी सरकार' के स्वर के साथ पूरा बस्ती संसदीय क्षेत्र गूंज रहा है।
आभार बस्ती वासियो! pic.twitter.com/Qwbwiy0V2p
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 21, 2024
आज ये स्थिति नहीं है. आज तो आपके पास जनधन अकाउंट है. पैसा सीधे आपके अकाउंट में आता है. उन्होंने कहा हम लोग लखनऊ में एक क्लिक करते हैं अगले ही क्षण आपके पास पैसा आ जाता है. इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा 2024 के चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं. उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी 2014, 2017 तथा 2019 में चुनाव हारी है. 2022 में भी प्रदेश की जनता ने सपा को चित कर दिया और भाजपा को समर्थन देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और अब 2024 में एक बार फिर देश में मोदी सरकार आ रही है.
इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा 2024 के चुनाव में सपा-कांग्रेस और उनका गठबंधन पूरी तरह से पूरी तरह चित हो जाएगा. यूपी की कई सीटों पर सपा प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो रही है.

