उत्तराखंड: चार धाम यात्रा को लेकर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. जैसे जैसे यात्रा का समय आगे बढ़ रहा है,वैसे वैसे यात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है. हजारों की संख्या में एक साथ यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. इस बीच एक डराने वाली तस्वीर केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग की सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.
सोनप्रयाग में यात्रियों की अनियंत्रित हो गई। गुप्तकाशी, फाटा से सोनप्रयाग पहुंचे यात्री, बैरीकेडिंग तोड़कर बाजार की तरफ बढ़ गए, जिन्हें नियंत्रित करने में प्रशासन और पुलिस के पसीने छूट गए, बताया जा रहा है एक व्यक्ति बता भी रहा है कि किस तरह से भीड़ अनियंत्रित होकर आगे चल रही है. जिसे काबू में पाना आसान नहीं है. बता रहा है कि कैसे यात्री बैरीकेड तोड़कर आगे बढ़े और कैसे जाम जैसी स्थिति पैदा हुई. हालांकि दावा है कि कुछ घंटों बाद पुलिस ने मशक्कत कर इसे नियंत्रित किया है.
केदारनाथ यात्रा में पहले दिन से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. कपाट खुलने के बाद 10 दिन में ही दर्शनार्थियों की संख्या 2 लाख 81 हजार के पार पहुंच गई है. ये वीडियो रविवार का बताया जा रहा है जब केदारनाथ यात्रा के लिए सोनप्रयाग पहुंचे यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया.
यात्री पार्किंग से पहले स्थापित बैरीकेडिंग तोड़कर बाजार की तरफ आगे निकल पड़े. इस दौरान यात्रियों के सैलाब को रोकने में काफी मशक्कत हुई. दोपहर बाद स्थिति नियंत्रित हो पाई. कपाट खुलने के दिन से ही बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. रविवार को केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और कपाट खुलने के बाद एक दिन में सबसे अधिक 34893 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए. धाम में अभी तक कुल 281713 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. रविवार को पूरे पैदल मार्ग पर सुबह से देर शाम तक भक्तों का जमावड़ा लगा रहा.

