डीडीहाट में CM ने किया रोड शो, कहा- पांचों लोकसभा में कमल खिलल - TV News Today
उत्तराखंड

डीडीहाट में CM ने किया रोड शो, कहा- पांचों लोकसभा में कमल खिलल

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज डीडीहाट में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में रोड शो किया. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कुमाऊंनी में ही लोगों से संवाद किया और कहा कि पांचों लोकसभा में कमल खिलल और मोदी ज्यू यो बार फिर प्रधानमंत्री बनाल.

सीएम धामी ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में आज पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में रोड शो किया. इसके बाद सीएम ने रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि इस बार उत्तराखंड तैयार लग रहा है और बीजेपी एक बार फिर से पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राजस्थान, उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर के प्रमुख स्टार प्रचारकों में भी शामिल किया गया है. भाजपा धामी सरकार के समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून, लैंड जिहाद, जबरन धर्मांतरण रोकने के कानून को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *