उत्तराखंड

उत्तराखंड में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 को लेकर अलर्ट, जारी हुई एडवाइजरी

उत्तराखंड: केरल में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के सामने आने के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी हो गया है. स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है.

प्रदेश सरकार कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर सतर्क हो गई है. प्रदेशभर में कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी की गयी है. स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने कुछ राज्यों में जेएन.1 वेरिएंट के रोगियों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों और अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है कि कोरोना की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं.

स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें. साथ ही सांस, फेफड़े और हृदय रोगियों की निगरानी की जाएं और उनके इंन्फुंएजा की जांच की जाए.

अस्पतालों से ऐसे मरीजों की सभी जानकारी इंटीग्रेटिड हेल्थ इंफोरमेशन प्लेटफार्म पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश भी दिये गये हैं. इसके साथ ही लोगों को श्वसन स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाएं. गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 का कोई मरीज नहीं है. एहतियात के तौर पर प्रदेश के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *