अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर BJP की तैयारी तेज, कैबिनेट मंत्री ने किया निरिक्षण - TV News Today
उत्तराखंड

अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर BJP की तैयारी तेज, कैबिनेट मंत्री ने किया निरिक्षण

उत्तराखंड: केंद्रीय मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा नेताओं ने तैयारी तेज कर ली है। इसी क्रम में गुरुवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी पहुंचकर आगामी सात और आठ अक्टूबर को लगने वाले श्री अन्य महोत्सव की तैयारी को लेकर एमबी इंटर कॉलेज परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया.

निरिक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द ही सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए. इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सात और आठ अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव में देश के गृहमंत्री अमित शाह सहित दो राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्री अन्न महोत्सव उत्तराखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तराखंड की परंपरागत खेती में ही मोटा अनाज होता है. जिसे प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है. इससे आगे चलकर प्रदेश के किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी.

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री भी श्री अन्न महोत्सव में शामिल होंगे। जोशी ने महोत्सव की भव्य तैयारी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *