इंदिरा गैस की उत्तराखंड की प्रथम एजेंसी का छोटी-छोटी कन्याओं ने फीता काटकर किया उद्घाटन - TV News Today
उत्तराखंड

इंदिरा गैस की उत्तराखंड की प्रथम एजेंसी का छोटी-छोटी कन्याओं ने फीता काटकर किया उद्घाटन

उत्तराखंड: आजाद नगर क्षेत्र में इंदिरा गैस की उत्तराखंड की प्रथम एजेंसी का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया. दक्षिका गैस एजेंसी के उद्घाटन अवसर पर तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे. नगर के वार्ड नंबर 2 आजाद नगर में तमाम गणमान्य लोगों की मौजूदगी में मां दुर्गा की स्वरूपा छोटी-छोटी कन्याओं ने फीता काटकर एजेंसी का उद्घाटन किया.

इससे पूर्व एजेंसी परिसर में हवन यज्ञ एवं पूजा अर्चना करने के पश्चात महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया. पंडित राम कुमार द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के पश्चात कन्या पूजन कराया गया.

दक्षिका गैस एजेंसी के एमडी डॉ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि इंदिरा गैस एवं पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड की उत्तराखंड की पहली एजेंसी किच्छा क्षेत्र में खोली गई है तथा ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करना एजेंसी का उद्देश्य है.

उन्होंने बताया कि आम जनता को आसानी से गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कंपनी द्वारा मात्र आधार कार्ड की छायाप्रति एवं तीन फोटो के आधार पर नया गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है.

डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि अन्य गैस सिलेंडर के मूल्य की तुलना में इंदिरा गैस का सिलेंडर 75 रुपए सस्ता होने के साथ ही प्रत्येक सिलेंडर में करीब 300 ग्राम गैस अधिक दी जा रही है. उन्होंने बताया कि फोन पर गैस सिलेंडर की बुकिंग के साथ ही होम डिलीवरी की सुविधा ग्राहकों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

मौके पर बिंदुबासिनी श्रीवास्तव, संजीव कुमार सिंह, विवेक दीप सिंह, डॉ इंदिरा राजेश, शोभित शर्मा, अमन मदान, ब्रह्मानंद पुरोहित, राजकुमार कोली, मनमोहन सक्सेना, विपिन जल्होत्रा, हरीश सिंधी, रवि प्रकाश तिवारी, नितेश बाला, पूरन भट्ट, संजय श्रीवास्तव, नरेश चंद्र, प्रवीण सेन, राजकुमार गुप्ता, मनोज सिंह, संजय सिंह, अजीत श्रीवास्तव, हवलदार यादव, गोपाल सक्सेना, बिंदेश्वर सिंह, कृष्णा कौर, नीलम गंगवार, रीता पांडे आदि मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *