Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
5 जुलाई को होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, गृह मंत्री की अध्यक्षता में नरेंद्रनगर में होगी मीटिंग - TV News Today
उत्तराखंड

5 जुलाई को होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, गृह मंत्री की अध्यक्षता में नरेंद्रनगर में होगी मीटिंग

उत्तराखंड: मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक उत्तराखंड में होने जा रही है। बैठक 15 जुलाई को नरेंद्रनगर में एक होटल में आयोजित की जाएगी.

उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में आगामी 15 जुलाई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक होने जा रही है. बैठक का आयोजन नरेंद्रनगर के होटल में किया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

15 जुलाई को नरेंद्रनगर में होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्ततीसगढ़ के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे. इसके साथ ही इन राज्यों के दो-दो मंत्री भी बैठक में शामिल होंगे. इसके साथ ही बैठक में इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल होंगे.

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने 15 जुलाई को होने वाली बैठक की तैयारियों के संबंध में 28 जून को अहम बैठक बुलाई है. इस संबंध में सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन द्वारा सभी सचिवों को सूचना भी भेज दी गई है. बता दें कि इस बैठक में 17 बिंदुओं के अलावा तैयारियों के बारे में चर्चा की जाएगी.

इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल होंगे. इसकी तैयारी के संबंध में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने 28 जून को अहम बैठक बुलाई है.

इस संबंध में सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने सभी सचिवों को बैठक की सूचना भेज दी है. बैठक में 17 बिंदुओं के अलावा तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *