Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
देश को मिले 331 युवा सैन्य अधिकारी, मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट्स भी हुए पास आउट - TV News Today
उत्तराखंड

देश को मिले 331 युवा सैन्य अधिकारी, मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट्स भी हुए पास आउट

उत्तराखंड: भारतीय सैन्य अकादमी के परिसर में शनिवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. जिसमें देश को आज 331 युवा अफसर मिले हैं. हर बार की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा अफसर उत्तर प्रदेश ने इंडियन आर्मी को दिए हैं.

इसके अलावा मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट्स भी पास आउट हुए। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड की सलामी ली. परेड से पहले परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

शनिवार सुबह छह बजे एकेडमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर परेड शुरू हुई. परेड की शुरूआत होने के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई. जिसके बाद देश और विदेश के 373 कैडेट्स अफसर बनकर अपनी देश की सेनाओं की मुख्य धारा में जुड़ गए हैं. इनमें से भारत को 331 जाबांज अफसर मिले।.

इनमें 55 कैडेट्स डायरेक्ट एंट्री वाले शामिल हैं. जबकि एक्स एनडीए 204 और एक्स एससी 40 कैडेट्स आज पास आउट हुए. इसमें टीजीसी कोर्स के 32 कैडेट्स है. आईएमए की स्थापना होने के बाद से अब तक 64,862 देसी और विदेशी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं. जिसमें से अब तक 2885 विदेशी कैडेट्स को ट्रेनिंग लेकर आईएमए से पास आउट हो चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *