Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
संसद के नए भवन का उद्घाटन: विशेष पूजा, हवन के साथ होगी शुरुआत, पीएम मोदी के भाषण से होगा समापन - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

संसद के नए भवन का उद्घाटन: विशेष पूजा, हवन के साथ होगी शुरुआत, पीएम मोदी के भाषण से होगा समापन

नई दिल्ली: रविवार, 28 मई को संसद के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में 75 रुपये का नया सिक्का भी जारी किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के इस नए भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को यादगार और स्मरणीय बनाने के लिए 75 रुपये का नया सिक्का जारी करेंगे. वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, 75 रुपये के इस नए सिक्के का आकार 44 मिलीमीटर वृत्ताकार होगा. इसका मानक वजन 35 ग्राम होगा.

पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और सरकार के कुछ वरिष्ठ मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. पूजा के बाद सभी नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा का निरीक्षण करेंगे.

पूजा और अनुष्ठानों के बाद लोकसभा स्पीकर की कुर्सी के ठीक बगल में पवित्र ‘सेंगोल’ स्थापित किया जाएगा. इस दौरान डिजाइन करने वाले मूल जौहरी और तमिलनाडु के पुजारी मौजूद रहेंगे. सूत्रों का कहना है कि नए संसद भवन के परिसर में एक प्रार्थना समारोह भी आयोजित किया जाएगा. सुबह का चरण करीब 9:30 बजे पहला चरण समाप्त होगा.

दूसरे चरण की शुरुआत दोपहर में लोकसभा में राष्ट्रगान के साथ होगी. इस दौरान पीएम मोदी सहित कई दिग्गज मौजूद रहेंगे. इसके बाद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की ओर से जारी एक लिखित बधाई संदेश पढ़ेंगे. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लिखित संदेश भी पढ़ा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *