डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्रमांक -1गांधी नगर में दीपावली, स्नेह मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्रमांक -1गांधी नगर में दीपावली, स्नेह मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन

दिल्ली : दिनांक 6 नवंबर डी ए वी विद्यालय गांधीनगर..हिंदू शिक्षा समिति द्वारा संचालित तथा विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, गांधीनगर में आज दीपावली के पावन अवसर पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मयंक गौड़ (प्रधान संपादक, सी.सी.एन. चैनल) उपस्थित रहे

इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष नरेश शर्मा, प्रबंधक गिरिजेश रस्तोगी, प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह, उपप्रधानाचार्य लखीराम तथा मुख्य वक्ता सतीश शर्मा (गणित आचार्य ) की गरिमामयी उपस्थिति रही

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।तत्पश्चात उर्वशी तोमर ने सुन्दर गीत प्रस्तुत किया .

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक गिरिजेश रस्तोगी ने दीपावली पर्व का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों को अध्यापक एवं कुम्हार का उदाहरण देकर प्रेरणादायी संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कुम्हार मिट्टी को सुंदर आकार देकर उपयोगी बर्तन का निर्माण करता है, उसी प्रकार गुरु अपने ज्ञान, संस्कार एवं मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को गढ़ता है और उनके जीवन को नई दिशा प्रदान करता है.

विद्यालय अध्यक्ष नरेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या लौटने की स्मृति में मनाया जाता है. यह पर्व हमें सत्य, मर्यादा, आदर्श एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सदैव मर्यादा में रहकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही दीपावली पर पटाखे आदि जलाते समय सुरक्षा एवं सावधानी बरतने का संदेश दिया

मुख्य वक्ता सतीश शर्मा ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय चेतना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सांस्कृतिक मूल्यों एवं संस्कारों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी.

सतीश शर्मा ने कहा मिट्टी वाले दीये जलाना इस बार दिवाली में 

राष्ट हित का गला घोटकर छेद ना करना थाली में 

मिट्टी वाले दीये जलाना इस बार दिवाली में 

मुख्य अतिथि मयंक गौड़ की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को बढ़ाया.

मयंक गौड़ ने दिवाली का महत्व छोटी छोटी कहानियों से बताया

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन तनुजा कसाना एवं प्रियंका अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं. कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास, आपसी सौहार्द एवं स्नेहपूर्ण वातावरण में हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *