CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया 16 अक्टूबर को 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन का आह्वान, की ये अपील - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया 16 अक्टूबर को ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन का आह्वान, की ये अपील

दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से सेंट्रल पार्क में “लहरा दो तिरंगा” प्रदर्शन का आह्वान किया है. शुक्रवार शाम 5:00 बजे प्रस्तावित इस प्रदर्शन के जरिए कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने और पांच दिन की न्यायिक शासन में भेजने का विरोध जताया है.

पार्टी संस्थापक अभिषेक दीपक ने समर्थकों से तिरंगा लेकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज लहराना देशभक्ति की अभिव्यक्ति है और इसे अपराध नहीं माना जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों पर सख्ती कर रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और शांतिपूर्ण विरोध की स्वतंत्रता के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी.

वहीं दिल्ली ना पहुंच पाने वाले समर्थकों के लिए कॉकरोच जनता पार्टी ने देशभर में तिरंगा मार्च आयोजित करने की अपील की है. पार्टी के आह्वान के मुताबिक शुक्रवार, 16 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे अलग-अलग शहरों में तिरंगा मार्च निकाले जाने की योजना है. पार्टी नेतृत्व में प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों से अनुशासन बनाए रखने और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने की अपील की है.

पार्टी के संस्थापक आशुतोष रांका की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा है, “हमारी लड़ाई संवैधानिक जवाबदेही और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की पारदर्शिता के लिए है. प्रदर्शन स्थलों पर प्रतिबंध लगाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने से आंदोलन कमजोर नहीं होगा.” कॉकरोच जनता पार्टी के मुताबिक, आशुतोष की ओर से ये बयान तिहाड़ जेल ट्रांसफर होने से पहले दिया गया था.

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जंतर मंतर पर अचानक किए गए प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया था. दोनों नेताओं पर सुरक्षा बैरिकेड पार करने, अतिक्रमण करने और पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालने के आरोप लगाए गए. बताया गया कि प्रदर्शन से एक दिन पहले संबंधित स्थल को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित नहीं रखा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *