दिल्‍ली-एनसीआर

इरोस सम्पूर्णम सोसायटी में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से संपन्न, स्वास्थ्य और एकता का दिया संदेश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: इरोस सम्पूर्णम सोसायटी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं भव्यता के साथ किया गया. कार्यक्रम में सोसायटी के सैकड़ों निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन एवं सामुदायिक एकता का संदेश दिया.

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भारतीय योग संस्थान की संगठन मंत्री श्रीमती आशी शर्मा एवं उनकी साधकों की टीम रही, जिन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया. योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की.

इस सफल आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष श्री लोकेश त्यागी अपनी पूरी टीम के साथ शामिल हुए. उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सोसायटी के निवासियों ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया.

सोसायटी के निवासियों की ओर से भारतीय योग संस्थान को विशेष धन्यवाद दिया गया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से योग दिवस का यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका.

आयोजकों ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है. इरोस सम्पूर्णम परिवार भविष्य में भी इसी उत्साह, सामूहिकता और सामाजिक सद्भाव के साथ योग दिवस का आयोजन करता रहेगा तथा स्वस्थ और सशक्त ग़ैर क्षेत्रवादी समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *