दिल्ली: शुभेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री होंगे. शुक्रवार 8 मई को कोलकाता के एक होटल में नवनिर्वाचित भाजपा विधायक, केंद्रीय पर्यवेक्षक और राज्य के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया. सूत्रों के अनुसार, दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह बैठक हुई.
पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मैं पश्चिम बंगाल BJP विधायक दल के नेता के रूप में चुने गए सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करता हूं.”
Kolkata | "I announce the name of Suvendu Adhikari elected as Leader of West Bengal BJP Legislative Party," says Union Home Minister Amit Shah, appointed as the Central Observer for the election of the legislative party leader in West Bengal pic.twitter.com/157ubIWG7g
— ANI (@ANI) May 8, 2026
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नौ मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी (राजग) के नेतृत्व वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है.
#WATCH | Kolkata | Suvendu Adhikari elected as the Leader of West Bengal BJP Legislative Party, set to be the new CM of the state. pic.twitter.com/DCm6zezL4U
— ANI (@ANI) May 8, 2026
पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव अभियान का मुख्य चेहरा बनकर उभरे शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में मात दी थी. इसके अलावा नंदीग्राम सीट से भी जीत हासिल की है. इसके बाद से वे मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार के रूप में देखे जा रहे थे. 2021 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने ममता बनर्जी को नंदीग्राम में पराजित किया था.

