दिल्‍ली-एनसीआर शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री, अमित शाह ने की घोषणा
दिल्‍ली-एनसीआर

शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री, अमित शाह ने की घोषणा

दिल्‍ली: शुभेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री होंगे. शुक्रवार 8 मई को कोलकाता के एक होटल में नवनिर्वाचित भाजपा विधायक, केंद्रीय पर्यवेक्षक और राज्य के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया. सूत्रों के अनुसार, दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह बैठक हुई.

पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मैं पश्चिम बंगाल BJP विधायक दल के नेता के रूप में चुने गए सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करता हूं.”

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नौ मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी (राजग) के नेतृत्व वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है.

पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव अभियान का मुख्य चेहरा बनकर उभरे शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में मात दी थी. इसके अलावा नंदीग्राम सीट से भी जीत हासिल की है. इसके बाद से वे मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार के रूप में देखे जा रहे थे. 2021 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने ममता बनर्जी को नंदीग्राम में पराजित किया था.

Exit mobile version