उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ पहुंचे. जहां उन्होंने लक्ष्मण सिंह महर राजकीय महाविद्यालय में कैलाश उत्सव 2026 का शुभारंभ किया. साथ ही 165 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इस मौके उन्होंने महाविद्यालय के विकास के लिए घोषणाएं भी की.
इसके अलावा सीएम पुष्कर धामी ने सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में नई विकसित सुविधाओं का अवलोकन किया. साथ ही खिलाड़ियों के साथ मुलाकात कर पुरस्कार भी वितरित किए. वहीं, पिथौरागढ़ में जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों के अहम दिशा निर्देश दिए. साथ ही बेरीनाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्माणाधीन कार्यालय का भी निरीक्षण किया.
पिथौरागढ़ स्थित लक्ष्मण सिंह महर राजकीय महाविद्यालय में कैलाश उत्सव-2026 का शुभारंभ करने के साथ ही जनपद के विकास हेतु ₹165 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विकास हेतु घोषणाएं भी की। pic.twitter.com/mrPSXAwbm6
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल की बेटी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल के विवाह समारोह में शिरकत की. इस दौरान सीएम धामी ने नवविवाहित जोड़े को शुभाशीष देकर उनके सुखद एवं उज्ज्वल दांपत्य जीवन की कामना की.
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेरीनाग पहुंचकर बीजेपी के सोशल मीडिया संह संयोजक लाल सिंह कोरंगा के आवास पर जाकर उनके पिताजी स्व. चंदन सिंह कोरंगा (रिटायर्ड भारतीय सेना) के निधन पर गहरा शोक जताया. उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार और पार्टी परिवार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है.
सीएम पुष्कर धामी के सामने बीजेपी नेता मनीष पंत ने बेरीनाग चौकोड़ी में भूमि का मालिकाना हक नहीं होने और बिजली पानी के कनेक्शन न मिलने से हो रही समस्या को रखा. साथ ही चौकोड़ी से हेली सेवा शुरू करने समेत 6 सूत्रीय ज्ञापन भी सीएम धामी को सौंपा.
वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष हेमा पंत ने सीएम को ज्ञापन सौंपते हुए नगर पालिका के विकास के त्रैमासिक 2 करोड़ देने, बेरीनाग बारात घर, बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराने और बेरीनाग वासियों को भूमि का मालिकाना हक देने के साथ महाविद्यालय मार्ग सुधारीकरण के लिए धनराशि जारी करने की मांग की.
