Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
मुख्यमंत्री धामी ने दिए फिल्म, टीवी और कंटेंट निर्माण हेतु उच्च स्तरीय संस्थान की स्थापना के निर्देश - TV News Today
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने दिए फिल्म, टीवी और कंटेंट निर्माण हेतु उच्च स्तरीय संस्थान की स्थापना के निर्देश

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में FTII पुणे की तरह फिल्म, टीवी और कंटेंट निर्माण प्रशिक्षण हेतु एक उच्च स्तरीय संस्थान की स्थापना के निर्देश दिए हैं. यह जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि फिल्म टीवी प्रशिक्षण हेतु अल्मोड़ा के उदय शंकर नाट्य संस्थान परिसर में स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है.

श्री तिवारी ने बताया कि संस्थान के वित्तीय पोषण एवं संचालन संबंधी अन्य विषयों के निर्धारण हेतु मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि उक्त कार्य के क्रियान्वयन हेतु एक विशेषज्ञ समिति का गठन कर लिया जाये।जिसकी कार्यवाही की जा रही है.

उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड में फ़िल्म निर्माण को एक संगठित उद्योग की तरह बढ़ावा देने हेतु सरकार प्रतिबद्ध है. राज्य में फ़िल्म निर्माण से जुड़े प्रशिक्षित मानव संसाधन की संख्या में वृद्धि करने के लिए तथा युवाओं को इस क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए एक राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान आवश्यक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *