Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव: BJP को दो सीटों पर जोरदार झटका, AAP का तीन पर कब्जा, कांग्रेस ने झपटी एक सीट-देखिए नतीजे - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव: BJP को दो सीटों पर जोरदार झटका, AAP का तीन पर कब्जा, कांग्रेस ने झपटी एक सीट-देखिए नतीजे

दिल्ली: नगर निगम उपचुनाव के सभी 12 वार्डों का परिणाम घोषित हो गया है. उपचुनाव में जहां भाजपा को दो सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है तो वहीं कांग्रेस को एक सीट का फायदा हुआ है. जबकि आंकड़ों के हिसाब से आम आदमी पार्टी को ना कोई नुकसान हुआ है ना कोई फायदा हुआ है.

आम आदमी पार्टी ने 2022 के निगम चुनाव में इन 12 में से तीन सीटें जीती थीं. उन तीन सीटों का आंकड़ा बरकरार रखा है. अगर भाजपा की बात करें तो भाजपा के पास पहले इन 12 में से 9 सीटें थीं जो अब घटकर के सात रह गई हैं.

इन 12 सीट में से कांग्रेस के पास एक भी सीट नहीं थी अब उसको एक सीट पर जीत मिली है. जबकि आम आदमी पार्टी के पास पहले भी तीन सीट थी और अब फिर उसने तीन सीटों पर ही जीत दर्ज की है. हालांकि, इस चुनाव परिणाम से नगर निगम की सत्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा. निगम में बीजेपी का कब्जा बरकरार रहेगा और आम आदमी पार्टी का भी विपक्ष का पद बरकरार रहेगा.

अगर चुनाव परिणाम की बात करें तो भाजपा को अपने जीती हुई सीट संगम विहार और नारायणा पर हार का सामना करना पड़ा है. मुंडका सीट पर भी बीजेपी हारी है लेकिन मुंडका सीट पर 2022 में भाजपा को जीत नहीं मिली थी मुंडका पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गजेंद्र दलाल ने जीत दर्ज की थी. बाद में गजेंद्र दराल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा से टिकट लेकर मुंडका से विधायक बन गए. इसलिए गजेंद्र दराल के इस्तीफे से मुंडका वार्ड खाली हुआ था और उसे भाजपा की ही सीट माना जा रहा था. इस हिसाब से बीजेपी को दो सीट का नुकसान हुआ है.

वहीं, संगम विहार सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीनी है. यह सीट भाजपा के पार्षद रहे चंदन चौधरी के संगम विहार से विधायक बनने के बाद खाली हुई थी. वहीं, भाजपा ने चांदनी चौक सीट आप से छीनी है.

वहीं, अगर आम आदमी पार्टी की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने अपनी पहले जीती हुई सीट दक्षिणपुरी सीट को फिर से बरकरार रखा है. इसके साथ ही मुंडका सीट को भाजपा से छीन लिया है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने नारायणा की सीट भी भाजपा से छीनकर जीत दर्ज दर्ज करते हुए, अपनी तीन सीटों का आंकड़ा पूरा कर लिया है.

वहीं, भाजपा की बात करें तो भाजपा ने अपनी 2022 के चुनाव में जीती हुई सीट शालीमार बाग बी, द्वारका बी, अशोक विहार विनोद नगर, ढीचाउं कलां, ग्रेटर कैलाश पर जीत दर्ज की है तो वहीं, उसने चांदनी चौक की सीट आम आदमी पार्टी से छीनी है. इसके अलावा नारायण अपनी जीती हुई सीट पर उसे हार का सामना करना पड़ा है.

वहीं, चांदनी महल सीट जो पिछली बार आम आदमी पार्टी से आले मोहम्मद इकबाल ने जीती थी.इस बार आम आदमी पार्टी के बागी शोएब इकबाल द्वारा समर्थित ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी मोहम्मद इमरान ने चांदनी महल सीट पर जीत दर्ज की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *