PM मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, मखाना बोर्ड का शुभारंभ - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

PM मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, मखाना बोर्ड का शुभारंभ

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के पूर्णिया जिले में 36,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस दौरे के दौरान पीएम मोदी पूर्णिया हवाई अड्डे का लोकार्पण करेंगे, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा करेंगे, साथ ही नई रेलवे लाइन और ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ करेंगे. यह दौरा क्षेत्रीय विकास को गति देने और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पूर्णिया को पूर्वी भारत के प्रमुख आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए करीब 40 हजार करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. रेल, हवाई अड्डे, बिजली, पानी से जुड़ी ये परियोजनाएं सीमांचल के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेगी. मोदी ने कहा विपक्ष ने बिहार का शोषण किया. इन लोगों को बिहार से नफरत है. कांग्रेस-आरजेडी ने बिहार को बदनाम करने की ठान ली है. ऐसी मानसिकता वाले लोग कभी बिहार का भला नहीं कर सकते. अपनी तिजोरी भरने वाले गरीबों का घर क्यों भरे. पहले कांग्रेस-आरजेडी की सरकार में सरकारी योजना में घोटाला किया जाता था.

मोसी मेची परियोजना को लेकर कहा कि सिंचाई की सुविधा बहाल होगी. बाढ़ से छुटकारा मिलेगा. मखाना बोर्ड को लेकर कहा कि हमारी सरकार ने मखाना को प्राथमिकता दी. हमने वादा किया था, जिसे पूरा किया. इस सेक्टर के विकास के लिए पौने पांच सौ करोड़ की स्वीकृति दे दिए.

देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है. बिहार के विकास के लिए सीमांचल का विकास जरूरी है. अब यह क्षेत्र विकास की रफ्तार है. बिजली के क्षेत्र में बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का काम चल रहा है. बिहार की डबल इंजन की सरकार यहां के पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

पीएम मोदी ने कहा आज का ये अवसर मेरे बेघर भाई-बहनों को भरोसा देने का भी है कि एक दिन उनको भी पक्का घर मिलेगा. ये मोदी की गारंटी है. हमारी सरकार ने पिछले 11 साल में 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनाकर गरीबों को दिए हैं. अब हम 3 करोड़ नए घर बनाने का काम कर रहे हैं. जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी रुकने या थमने वाला नहीं है. पिछड़े को प्राथमिकता और गरीब की सेवा, यही मोदी का लक्ष्य है.

ETV Bharat

इन योजनाओं का शिलान्यास

  • पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास
  • विक्रमशिला कटरिया नई रेल लाइन
  • कोसी मेची अंत:राज्यीय नदी जोड़ परियोजना
  • सुपौल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
  • कटिहार में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
  • दरभंगा जलापूर्ति परियोजना
  • कटिहार जलापूर्ति परियोजना
  • भागलपुर जलापूर्ति परियोजना

इन योजनाओं का उद्घाटन

  • पूर्णिया एयरपोर्ट व टर्मिनल भवन
  • अररिया-गलगलिया नई रेल लाइन
  • भागलपुर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लां
  • पूर्णिया शुक्राणु केंद्र
  • राष्ट्रीय मखाना बोर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *