Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
2 अगस्त को पीएम मोदी का वाराणसी दौरा, 52 परियोजनाओं की देंगे सौगात - TV News Today
उत्तर प्रदेश

2 अगस्त को पीएम मोदी का वाराणसी दौरा, 52 परियोजनाओं की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 51वें दौरे पर 2 अगस्त को आ रहे हैं. लगभग 2248 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का तोहफा पीएम मोदी बनारस को देने जा रहे हैं. इनमें कई परियोजनाएं ऐसी हैं, जो काशी के लिए बेहद खास हैं जिसमें दालमंडी के चौड़ीकरण का शिलान्यास भी शामिल है. जबकि सारनाथ में तिब्बती संस्थान में संचालित होने वाले अस्पताल का लोकार्पण टल गया है. फिलहाल 38 परियोजनाओं का शिलान्यास और लगभग 14 परियोजनाओं का लोकार्पण प्रधानमंत्री के हाथों होने जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 अगस्त को काशी आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में है. प्रशासनिक तैयारियों के साथ साथ बीजेपी की भी अपनी तैयारी जोर-शोर से जारी है. पार्टी की ओर से जिले और महानगर के विभिन्न मंडलों में लगातार बैठकें आयोजित की जा रही है. जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. सेवापुरी विधानसभा के जंसा मंडल में आयोजित ऐसी ही बैठक में भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री बनौली (कलिकाधाम) में आयोजित एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे. जिसमें लाखों की संख्या में बनारस के लोग शामिल होंगे.

वहीं पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर वाराणसी के कमिश्नर एस राज लिंगम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए जाने वाले तोहफे की सूची को प्रधानमंत्री कार्यालय ने फाइनल कर दिया है. जिसके बाद अब 2248 करोड़ की योजनाओं की सौगात पीएम मोदी के हाथों दिया जाना सुनिश्चित हुआ है. इसमें कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के तौर पर कई चीजों को शामिल किया गया है.

565.35 करोड़ की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण

  • वाराणसी-भदोही फोरलेन मार्ग 269.10 करोड़
  • मोहनसराय अदलपुरा रोड पर आरओबी 42.22 करोड़
  • रामनगर पीएसी में बैरक निर्माण 2.54 करोड़
  • आठ गंगा घाटों का सीएसआर से पुनर्विकास 22 करोड़
  • कालिका धाम मंदिर, सेवापुरी का पुनर्विकास 2.56 करोड़
  • लालपुर स्टेडियम सिंथेटिक हॉकी ग्राउंड पुनर्विकास 4.88 करोड़
  • रंगीलदास कुटिया तिलमापुर में तालाब व घाट का निर्माण 1.77 करोड़
  • एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर और डॉग केयर सेंटर, लालपुर ऐढे 1.85 करोड़
  • नगर निगम के 53 स्कूलों की बिल्डिंग का कायाकल्प 7.89 करोड़
  • होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, लहरतारा व बीएचयू कैंसर हॉस्पिटल में रेडिएशन मशीन, रोबोटिक सर्जरी यूनिट व सीटी स्कैन मशीन 73.30 करोड़
  • जल जीवन मिशन की 47 पेयजल परियोजनाएं 129.97 करोड़
  • दुर्गाकुंड में जलशोधन व संरक्षण 3.40 करोड़
  • एसएच-73 गोसाईपुर से अहिरौली रोड 1.86 करोड़
  • छितौनी कोट से नरोत्तमपुर खुर्द वाया तारापुर शूलटंकेश्वर मार्ग 2.01 करोड़

1618.10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का शिलान्यास

  • होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल 85.72 करोड़
  • नक्सल क्यूआरटी बैरक का निर्माण 1.54 करोड़
  • करखियांव में 26 स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल पार्क 18.26 करोड़
  • कर्मदेश्वर मंदिर का पर्यटन की दृष्टि से कायाकल्प 4.87 करोड़
  • कपिलधारा मंदिर और तिब्बती मंदिर पर फसाड लाइटिंग 2.49 करोड़
  • संपूर्णानंद संस्कृत विवि में आवासीय भवनों का पुनर्विकास 8.23 करोड़
  • मुंशी प्रेमचंद आवास लमही का म्यूजियम रूप में विकास 11.82 करोड़
  • छित्तमपुर से रजवाड़ी भौरहरा मार्ग का निर्माण 30.67 करोड़
  • कछवां रोड से चौबेपुर वाया कपसेठी बाबतपुर मार्ग 51.95 करोड़
  • गाजीपुर मार्ग से स्वर्वेद महामंदिर तक रोड निर्माण 11.46 करोड़
  • दालमंडी रोड का चौड़ीकरण 215.88 करोड़
  • कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता चैंबर 4.95 करोड़
  • लहरतारा कोटवा, कोरौत अकेलवा रोड निर्माण 21.70 करोड़
  • गंगापुर रोड से रोहनिया तक मार्ग निर्माण 20.29 करोड़
  • मोहनसराय गंगापुर मोतीकोट रोड का निर्माण 16.11 करोड़
  • हरसोस सुईचक गंगापुर रोड का निर्माण 24.99 करोड़
  • हरसोस सुईचक गंगापुर रोड-2 का निर्माण 24.98 करोड़
  • हरसोस सुईचक गंगापुर रोड-तीन का निर्माण 24.95 करोड़
  • फुलपुर सिंघोरा रोड पर खालीसपुर में आरओबी निर्माण 52.33 करोड़
  • बिजली के तारों का अंडर ग्राउंड कार्य 881.56 करोड़
  • गंगापुर में सब रजिस्ट्रार कार्यालय 2.29 करोड़
  • नगर निगम के 21 पार्क का पुनर्विकास व सुंदरीकरण 11.44 करोड़
  • अस्सी घाट पर मैकनाइज मल्टीलेबल पार्किंग 9.84 करोड़
  • शहीद उद्यान पार्क का पुनर्विकास 7.5 करोड़
  • बिजली विभाग के कर्मियों का आवास 6.77 करोड़
  • रामकुंड, मंदाकिनी, ईश्वरगंगी, भिखारीपुर, सुकुलधारा और पितराकुंड का जल शोधन व मेंटनेंस 6.28 करोड़
  • पीलीकोठी में कूड़ा कम्पेक्टर व ट्रासंफर स्टेशन 5.69 करोड़
  • सारनाथ में सिटी फेसिलिटी सेंटर 5.38 करोड़
  • रामनगर में सिटी फेसिलिटी सेंटर 5.38 करोड़
  • ऋषि मांडवी जोन में सिटी फेसिलिटी सेंटर 5.38 करोड़
  • 24 गंगा घाटों पर रेस्टोरेशन व साइनेज वर्क 4.66 करोड़
  • लक्ष्मीकुंड का कायाकल्प 4.5 करोड़
  • गंगा घाट पर चार फ्लोटिंग चेजिंग रूम 1.88 करोड़
  • सूजाबाद में अनटैप्ड ड्रेनवाटर का शुद्धीकरण कार्य 1.41 करोड़
  • कंचनपुर में मियावाकी फारेस्ट पार्क 1.29 करोड़
  • आशापुर में स्ट्रीट फूड प्लाजा 1.08 करोड़
  • गवर्नमेंट हाईस्कूल बेटारी, जक्खिनी, ठठरा, चितईपुर व लालपुर का सुंदरीकरण 2.87 करोड़
  • राजकीय लाइब्रेरी एलटी कॉलेज का निर्माण 19.71 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *