दिल्‍ली-एनसीआर

दिल्ली को मिलेगी कूड़े से आजादी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

दिल्ली:स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम की ओर से शुरू किए गए ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ स्वच्छता अभियान का मंगलवार को शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में आज पहली बार सांसद, विधायक और पार्षद मिलकर एक साथ काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को ट्रिपल इंजन की सरकार का लाभ मिल रहा है और यही सरकार अब राजधानी को कूड़े, मलबे और गंदगी से आजाद करने के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा, अब वक्त आ गया है जब दिल्ली को स्वर्णिम अध्याय की ओर बढ़ाना है. सभी एजेंसियां एकजुट हैं और सभी का लक्ष्य है- मेरी दिल्ली, मेरी जिम्मेदारी. पहले जहां पानी घंटों जमा होता था, अब वहां तुरंत जल निकासी हो रही है. विपक्ष केवल आलोचना करता है, लेकिन हम समाधान दे रहे हैं. एक अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष स्वच्छता अभियान में दिल्ली के सभी 250 वार्ड, 70 विधानसभा क्षेत्र और विभिन्न सरकारी विभाग शामिल होंगे. पहले दो दिन सरकारी कार्यालयों की सफाई होगी, पुराने सामान हटाए जाएंगे और गोदाम खाली किए जाएंगे.

वहीं शनिवार-रविवार को सलम कॉलोनियों में सफाई अभियान चलेगा. हर गुरुवार यमुना तट की सफाई होगी, जबकि 29 और 30 अगस्त को रिंग रोड को चमकाया जाएगा. इस अभियान के तहत निगम ने आरडबल्यूए और मार्केट एसोसिएशन को भी जोड़ने का निर्णय लिया है. प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वार्ड को 50 लाख, विधानसभा क्षेत्र को 1 करोड़ और विभिन्न आरडबल्यूए को कुल 25 लाख रुपये के फंड बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे, जिससे उन क्षेत्र में विकास के कार्य होगा. सीएम ने इस अभियान के लिए दिल्ली नगर निगम के लिए भी 5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि तय की गई है.

इस मौके पर दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा, दिल्ली को कूड़े से आज़ादी तभी मिल सकती है जब हर नागरिक इसमें भागीदार बने. जब तक हम समाज को अपना घर नहीं मानेंगे, तब तक स्वच्छता सपना ही बनी रहेगी. न हम गंदगी करेंगे, न करने देंगे. उन्होंने कहा की दिल्ली सरकार, एमसीडी और एनडीएमसी तीनों मिलकर इस अभियान को गति देने में जुटी हैं. इस मौके पर दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्षद और बड़ी संख्या में निगम अधिकारी और निगम कर्मचारी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *