Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी के निवासियों ने अपनी मांगों को लेकर किया बिल्डर के खिलाफ लगातार तीसरे सप्ताह विरोध प्रदर्शन - TV News Today
उत्तर प्रदेश

इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी के निवासियों ने अपनी मांगों को लेकर किया बिल्डर के खिलाफ लगातार तीसरे सप्ताह विरोध प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा: 27 जुलाई इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी के लोगों का बिल्डर के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. यह प्रदर्शन सोसायटी के लोगों के लंबे समय से लंबित मुद्दों को लेकर लगातार जारी है.

सोसायटी के निवासियों का बिल्डर के खिलाफ यह प्रदर्शन VCAM चार्ज को हटाने, डीजल जेनरेटर से मिलने वाली बिजली संकट, व पानी संकट की गंभीर स्थिति और खराब मेंटेनेंस सेवाएं को लेकर किया जा रहा है. सोसायटी लोगों के इस प्रदर्शन में आज सोसायटी के वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं व युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.

सोसायटी के लोगों ने बताया कि पहले सप्ताह प्रदर्शन में हमने एस्टेट मैनेजर बाबिश कुमार को एक मांग पत्र सौंपा था जिसे प्रबंधन द्वारा खारिज कर दिया था. व दूसरे सप्ताह सोसायटी के लोगों द्वारा पुलिस चौकी सेक्टर-3 में बिल्डर की अवैध गतिविधियों को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई थी. और आज के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस की मध्यस्थता से अब 29 जुलाई 2025 को (नेहरू प्लेस) हेड ऑफिस से जनरल मैनेजर को बुलाकर निवासियों से वार्ता कराने का आश्वासन मिला है.

सोसायटी निवासियों द्वारा बताया कि यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि इस वार्ता में भी समाधान नहीं निकलता है, तो अगला विरोध प्रदर्शन 3, अगस्त 2025 रविवार को ओर बड़े पैमाने पर किया जाएगा. सोसायटी के लोगों के साथ हों रहे अन्याय के संदर्भ में जिला अधिकारी कार्यालय को भी एक पंजीकृत शिकायती पत्र भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *