उत्तर प्रदेश

ममता की छांव सेवा ट्रस्ट ने मीठे पानी की छबील लगाकर हजारों राहगीरों को गर्मी में दी राहत

सुशील कुमार शर्मा

गाजियाबाद: ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा लाइन पार क्षेत्र विजय नगर के मुख्य तिराहे पर स्थित उत्सव- भवन के बाहर मुख्य रोड पर मंगलवार दिनांक 3 जून 2025 को प्रातः 9 बजे से अपराह्न 2.30 बजे तक लगाये गए मीठे पानी की छबील से लगभग छह हजार राहगीरों को राहत प्रदान की गई. उथर से गुजरने वाले तमाम वाहनों की सवारियों और वाहन चालकों ने इसका लाभ उठाया. छबील के लिए ट्रस्ट द्वारा दस ड्रम मीठे पानी और पांच हजार डिस्पोजल ग्लासों की व्यवस्था की गई थी.

इसके अतिरिक्त सैकडों लोगों द्वारा बोतलों में मीठा पानी लिया गया. फिल्टर पानी,दूध , रूह अफजा और शुगर से बनाए गए इस छबील का उद्देश्य निर्जलीकरण से निपटना और गर्म मौसम में शरीर को ठंडा रखना है. ठंडी मीठी पेय का वितरण एक ओर जहां लोगों को राहत देता है वहीं सकारात्मकता का संदेश भी देता है. इस पेय की प्रकृति गैर अल्कोहलिक और सुगंधित होती है.

मीठे जल के वितरण के समय वहां लगातार भारी भीड जमा रही. इसके वितरण के लिए ममता की छांव सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी/सदस्य एवं ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल इन्दू शिशु शिक्षा सदन के सभी शिक्षक और शिक्षिका वहां पर पूरे समय मौजूद रहे. सभी सेवा कार्य में लगे हुए थे.सेवा की भावना से जुडी इस छबील में ट्रस्ट के चेयरमैन मेघराज अरोड़ा ,संरक्षक डाक्टर एम एल त्रिपाठी,राज कुमार आर्य ,स्वरुप नारायण, मुन्नीलाल बरनवाल, सतीश चंद्र मंत्री आमोद कपूर , सचिव सीमा शर्मा,उपाध्यक्ष मंजू त्रिपाठी,मीडिया प्रभारी सुशील कुमार शर्मा,को आर्डिनेटर एस के उपाध्याय, विशिष्ट सदस्य बालकृष्ण कुकरेजा,सुधा रानी,पिंकी कपूर, योग शिक्षिका अर्चना शर्मा, राजेश सिंह, प्रिया सेठी,आयुष कुमार, शलभ मिश्रा ,कल्पना मिश्रा, ममता रानी अजय मोहन, सुखबीर धमीजा,विधि धमीजा,पूनम व प्रेमवती पूरे समय मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *