दिल्‍ली-एनसीआर

दिल्ली में अप्रैल लग रहा जून जैसा, गर्मी से छूट रहे पसीने, रात में भी पारा हाई-पढ़िए किस दिन होगा मौसम कूल

दिल्ली: मौसमी उतार- चढ़ाव के बीच दिल्ली में राहत का दौर अब खत्म हो गया है. तापमान में इजाफा होने लगा है और गर्मी भी बढ़ने लगी है. मंगलवार को दिल्ली का आसमान साफ रहा और दिन भरी तेज धूप खिली. न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 34.5 डिग्री दर्ज किया गया. हवा में नमी का स्तर 68 से 15 प्रतिशत रहा. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री की दृष्टि से रिज क्षेत्र में रहा. जबकि सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 20.4 के लिहाज से पीतमपुरा सबसे गर्म इलाके रहा.

मौसम विभाग (IMD Update) का पूर्वानुमान है कि बुधवार को दिनभर आसमान साफ रहेगा. तेज धूप खिली रहेगी. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 16 डिग्री रहने के आसार हैं. तीन से पांच अप्रैल के दौरान फिर से तेज हवाएं चलेंगी लेकिन उससे तापमान में बदलाव नहीं होगा. सोमवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री एवं न्यूनतम 20 डिग्री पार कर जाएगा.

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह 7:00 बजे तक सूचकांक 193 बना हुआ है. जबकि दिल्ली एनसीआर में फरीदाबाद में 154, गाजियाबाद में 205, ग्रेटर नोएडा में 202 नोएडा में 152 और गुरुग्राम में 135 अंक बना हुआ है.

राजधानी दिल्ली के 10 इलाकों में AQI लेवल 200 सुपर 300 के बीच में बना हुआ है. वजीरपुर में 219, सिरी फोर्ट में 224, शादीपुर में 230, रोहिणी में 221, आरके पुरम में 215, जहांगीरपुरी में 250, द्वारका सेक्टर 8 में 228, बवाना में 240, आनंद विहार में 203 अंक बना हुआ है. जबकि दिल्ली के अन्य इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है. अलीपुर में 186, अशोक विहार में 192, चांदनी चौक में 151, डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में 170, डीटीयू में 185, दिलशाद गार्डन में 122, आईटीओ में 166, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 155, मंदिर मार्ग में 151, नजफगढ़ में 173, नरेला 176, नेहरू नगर में 174, एनएसटी द्वारका में 187, पूसा में 182, ओखला फेस टू में 125, पटपड़गंज में 200, सोनिया विहार में 149, श्री अरविंदो मार्ग में 134 अंक बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *