Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
केदारनाथ उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने डाला वोट - TV News Today
उत्तराखंड

केदारनाथ उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने डाला वोट

उत्तराखंड: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी हो गया है. मतदान के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. लोग वोटिंग के लिए सुबह से घरों से निकलने शुरू हुए और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए. केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है.केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.वहीं मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से पहली बार किसी चुनाव में 75 फीसदी पोलिंग (130 पोलिंग बूथ) बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. वहीं निर्वाचन ड्यूटी में तैनात 205 गाड़ियों की जीपीएस से निगरानी होगी. वेबकास्टिंग एवं जीपीएस की मॉनिटरिंग के लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है.

केदारनाथ उपचुनाव के लिए 23 नवंबर को मतगणना होगी. इस हॉट सीट पर 6 प्रत्याशी मैदान में हैं. केदारनाथ विधानसभा सीट पर 90 हजार 875 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. इसमें 44 हजार 919 पुरुष और 45,956 महिला वोटर हैं. 1092 दिव्यांग और 641 मतदाता 85 साल से अधिक उम्र के हैं. पहली बार वोटिंग करने वालों की संख्या 2 हजार 441 है.निर्वाचन आयोग ने 10 संवेदनशील बूथ को चिन्हित किया है. जबकि केदारनाथ विधानसभा को 2 जोनल मजिस्ट्रेट और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्र में बांटा है.

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ. मतदान केन्द्रों पर पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सुबह से ही लोग मतदान के लिए घरों से निकले और नौ बजे तक 4.30% मतदान हुआ.केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की साख दांव पर लगी है. वहीं इस सीट पर कांग्रेस की जीत संजीवनी का काम करेगी. वहीं विधानसभा के तमाम क्षेत्रों में मतदाता वोटिंग के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

कड़ाके की सर्दी में सुबह केदारनाथ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ. कड़ाके की ठंड में भी मतदाता गर्म कपड़े और और मफलर लपेट कर मतदान केंद्रों पर पहुंचे और मतदाता वोटिंग की प्रक्रियाएं पूरी कर उत्साह के साथ वोट डाल रहे हैं. वहीं धूप निकलने के बाद मतदाता की भीड़ भी मतदान केंद्रों पर जमा होने लगी है. जिसके मतदान प्रतिशत भी लगातार बढ़ता जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *