उत्तराखंड

विजय दिवस : शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयदिवस के अवसर पर गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि यह देश कभी उन वीर सपूतों के योगदान को नहीं भूल सकता, जिन्होंने अपना बलिदान दिया है. इस दौरान उनके साथ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे.

बता दें हर साल की तरह 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है. सीएम धामी ने विजय दिवस के मौके पर गांधी पार्क में स्थित शहीद स्मारक में पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. बता दें सीएम धामी आज शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित करेंगे.

1971 की ऐतिहासिक जीत की खुशी आज भी हर देशवासी के मन को उमंग से भर देती है. इस दिन को याद कर हम लोग विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। यह वही दिन है जब भारत ने पाकिस्तान के दांत खट्टे किए थे. आज का दिन सैनिकों के शौर्य को सलाम करने का दिन है.

सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज ही के दिन पाक सेना ने हमारे सैनिकों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था. विजय दिवस सेना के शौर्य व पराक्रम का दिवस है. एडमिरल ओम प्रकाश राणा ने 1971 में नेवी के विभिन्न मिशन के बारे में बताया. कहा कि तीनों सेनाओं के बेहतर समन्वय से ही हम विजय रहे। आज धरातल पर दिखता है कि काम हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *