उत्तराखंड

देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, सीएम धामी ने एयरपोर्ट पर किया रिसीव

उत्तराखंड: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार को उत्तराखंड के देहरादून पहुंचे. जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया.

उपराष्ट्रपति के देहरादून आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया. इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी की गई थीं. उनके कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती गई.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश के लिए यह गौरव का अवसर है. उपराष्ट्रपति के दौरे से राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद और विचार-विमर्श को भी बल मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *