उत्तराखंड: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के उत्तराखंड दौरे को लेकर शासन से लेकर प्रशासन स्तर तक तैयारियां तेज हो गई हैं. अपने दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल और उधम सिंह नगर जाएंगे.
अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ सुबह नैनीताल जनपद में स्थित बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करेंगे. बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के बाद यहां से वापस आते से समय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के नेशनल एग्रीकल्चर हायर एजुकेशन प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर कृषि वैज्ञानिकों से वार्ता करेंगे.
उत्तराखंड मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की. मुख्य सचिव ने उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सभी तैयारियां को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट और हैलीपेड के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को लेकर तय SOP के आधार पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं.
साथ ही इस पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए भी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ-साथ कुमाऊं मंडल के आयुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं मौजूद रहे. इसके अलावा उधम सिंह नगर और नैनीताल के जिलाधिकारी और SSP को भी तैयारियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए गए. पुलिस की ओर से डायवर्जन प्लान जारी किया गया है.

