उत्तराखंड

अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के पास बनेगा उत्तराखंड सरकार का राज्य अतिथि गृह

उत्तराखंड: सरकार अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान राम के भव्य मंदिर के पास राज्य अतिथि गृह बनाएगी. जिससे प्रदेशवासियों को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए किसी तरह की कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी. इसके लिए राज्य संपत्ति विभाग की एक टीम अयोध्या जाकर इसका प्रस्ताव तैयार कर चुकी है. बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव को सीएम धामी की भी मंजूरी मिल गई है.

अयोध्या में बनाए जा रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के पास ही उत्तराखंड सरकार का राज्य अतिथि गृह बनेगा. इसके लिए राज्य सरकार की ओर से पहल की गई है. राज्य अतिथि के लिए उत्तराखंड सरकार ने 4000 वर्ग मीटर भूमि की डिमांड की है. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भूमि आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी.

आवंटन से पहले उत्तरप्रदेश आवास विकास परिषद वहां मास्टर प्लान के तहत अवस्थापना तैयार कर रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी माह तक उत्तराखंड को भूखंड का आवंटन हो जाएगा. भूखंड आवंटन होने के बाद अतिथि गृह के निर्माण की डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी.

राज्य अतिथि गृह के लिए राज्य सरकार ने जो भूमि चिह्नित की है, वह राम मंदिर से करीब सात किमी की दूरी पर है। यूपी सरकार ने सभी राज्यों के अतिथि गृह बनाने के लिए एक ही स्थान तय किया है. राज्य संपत्ति विभाग की एक टीम पिछले दिनों अयोध्या से इस स्थान का निरीक्षण करके लौट आई है. टीम ने करीब पांच भूखंड देखे हैं, जिनमें से किसी एक भूखंड पर सरकार को अतिथि गृह का निर्माण करना है. सीएम को भूखंड का प्रस्ताव दिखा दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *