उत्तराखंड

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां एम्स ऋषिकेश में भर्ती, जिरियाट्रिक वार्ड में चल रहा इलाज

उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को आज मंगलवार 14 मई को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है. उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड में एम्स के डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है.

एम्स ऋषिकेश की तरफ से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85) को 14 मई दोपहर को एम्स ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है. अधिक उम्र के चलते सावित्री देवी को कुछ समस्याएं थी, जिस कारण वो अपने चेकअप कराने एम्स ऋषिकेश आई थी.

ऋषिकेश एम्स के अलग-अलग विभागों के डॉक्टरों ने सावित्री देवी के स्वास्थ्य की जांच की. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पायल भी अपनी मां को देखने एम्स ऋषिकेश आई थी. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के परिवार को मिलने वाली सुरक्षा के तहत पुलिसकर्मी भी एम्स ऋषिकेश में मौजूद हैं.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के रहने वाले हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परिवार पंचूर गांव में ही रहता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में करीब चार साल पहले साल 2020 में निधन हो गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *