फरवरी के पहले हफ्ते में होगा चिंतन शिविर, मंथन के बाद तैयार किया जाएगा स्वास्थ्य सेवाओं का रोडमैप - TV News Today
उत्तराखंड

फरवरी के पहले हफ्ते में होगा चिंतन शिविर, मंथन के बाद तैयार किया जाएगा स्वास्थ्य सेवाओं का रोडमैप

उत्तराखंड: फरवरी के पहले हफ्ते में होगा चिंतन शिविर, मंथन के बाद तैयार किया जाएगा स्वास्थ्य सेवाओं का रोडमैप. पिछले साल उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर की मेजबानी की थी. देश के सभी राज्यों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं पर मंथन किया गया था. सरकार की ओर से फरवरी माह के पहले सप्ताह में राज्य स्तरीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है. चिंतन शिविर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर मंथन के बाद रोडमैप तैयार किया जाएगा.

शिविर में स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया, पिछले साल उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर की मेजबानी की थी। देश के सभी राज्यों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं पर मंथन किया गया था.

बताया, केंद्र सरकार ने राज्यों को भी अपने स्तर पर चिंतन शिविर आयोजित करने के दिशा निर्देश दिए थे. जिससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके. फरवरी माह के पहले सप्ताह में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में चिंतन शिविर आयोजित होगा. इसके लिए विभागीय अधिकारियों को तैयारियों को लेकर निर्देश दिए गए.

शिविर में प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों से स्वास्थ्य विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा. उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में और बेहतर कैसे किया जा सकता है. इस पर चिंतन शिविर में मंथन किया जाएगा. विशेषज्ञों की राय और लोगों के सुझाव पर 2025 के लिए स्वास्थ्य का रोडमैप तैयार किया जाएगा. उन्होंने बताया, शीघ्र ही चिंतन शिविर की तिथि घोषित की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *