उत्तराखंड

उत्तराखंड में तूफानी हवाओं के साथ बारिश की दस्तक, 31 मई से बदल जाएगा मौसम

उत्तराखंड: जल्द ही यहां मौसम करवट लेने वाला है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर जाने वाले लोगों को भी चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेने वाली है. मौसम विभाग ने 2 दिन बाद प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का होने का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में फिलहाल गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है. चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान हैं. तो वहीं अब लोगों को इससे जल्द ही राहत मिलने वाली है. देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 31 मई से लेकर 2 जून तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 मई और 30 मई को प्रदेश के 8 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 31 मई को प्रदेश भर में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में 30-40 किमी. की रफ्तार से तेज हवाऐं चलेंगी. 2 जून तक उत्तराखंड में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है. बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इसके साथ ही चारधाम यात्रा पर जा रहे लोग भी राहत भरी सांस ले सकेंगे.

उत्तराखंड में 28 मई को तापमान के आंकड़े इस प्रकार रहे. देहरादून में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर में अधिकतम तापमान 41 तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 27.6 तो न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस, टिहरी में अधिकतम 29 तो न्यूनतम 19.3 डिग्री सेल्सियस, पिथौरागढ़ में अधिकतम 31.3, न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस, नैनीताल में अधिकतम 32.5, न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस, मसूरी में अधिकतम 27.3, न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस, जोलीग्रान्ट में अधिकतम 40.3, न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *