उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का किया शिलान्यास, CM ने जताया आभार

उत्त्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को 41 हजार करोड़ की दो हजार से अधिक रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया है. इस दौरान पीएम मोदी ने 550 से अधिक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया. जिसमें उत्त्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशन शामिल है. सीएम धामी ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं दूरदर्शिता के परिणामस्वरूप पिछले 10 वर्षों में रेलवे कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को नया विस्तार मिला है. रेलवे के क्षेत्र में आज पीएम मोदी द्वारा 554 अमृत भारत स्टेशनों की सौगात दी गई है. जिसमें देवभूमि उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशनों कोटद्वार, काशीपुर जंक्शन और टनकपुर के पुनर्विकास का शिलान्यास भी शामिल है.

सीएम धामी ने कहा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिक तरीके से पुनर्विकास करते हुए स्टेशन की दीर्घकालिक आवश्यकताओं व यात्रियों की प्रत्येक जरूरत का ध्यान रखा जाएगा. बेहतर जन सुविधाओं की उपलब्धता भी पीएम मोदी की गारंटी से ही सम्भव हो रही है. यह नए भारत की पहचान बन रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तरखंड में बहुत से कार्य हुए हैं. उत्तराखंड में आज पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है. प्रधनमंत्री जी की दूरदर्शिता और स्पष्ट विजन के कारण ही आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का 50 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ की गई अमृत भारत स्टेशन योजना, रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और बदलते भारत का प्रतिबिंब है. आज का नया भारत, एक नई गति और एक नई शक्ति के साथ आगे बढ़ रहा है तथा प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में हमारी सरकार सभी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बना रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *