उत्तराखंड: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवन राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसे लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए है कि उत्तरायणी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किया जाए.
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से इस दिन को प्रकाश पर्व के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की है. सीएम ने निर्देश दिए हैं कि इस बार उत्तरायणी समारोह का आयोजन अयोध्या की थीम पर किया जाए। इसके अलावा उन्होंने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर अपने घरों में दीपोत्सव करने को कहा.
सीएम धामी ने कहा की इस दौरान कलश यात्राओं के अलावा प्रमुख नदियों के घाटों की सफाई का अभियान चलाने के साथ ही राम कथा का आयोजन किया जाना चाहिए. इसके अलावा स्कूलों में राम के आदर्शों पर निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी चाहिए.

