Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
केदारनाथ रेस्क्यू - सेना ने संभाला मोर्चा, चिनूक और एमआई से यात्रियों को एयरलिफ्ट और पुल बनाने का काम शुरू - TV News Today
उत्तराखंड

केदारनाथ रेस्क्यू – सेना ने संभाला मोर्चा, चिनूक और एमआई से यात्रियों को एयरलिफ्ट और पुल बनाने का काम शुरू

उत्तराखंड: केदारघाटी में आई आपदा के पांचवें दिन आज चिनूक और एमआई से यात्रियों को एयरलिफ्ट करने का काम शुरू हो गया है. आज सुबह 133 से लोग अब तक एयरलिफ्ट किए गए हैं. केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान सोमवार को भी जारी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं रेस्क्यू एवं सर्च अभियान के पल-पल की जानकारी ले रहे हैं.

सोमवार को केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू हो गया है. एमआई चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है जबकि चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर यात्रियों को उतरेगा. सुबह 09 बजे तक 133 लोगों को केदारनाथ से एमआई एव चिनूक एव छोटे हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित एयर लिफ्ट कर रेस्क्यू किए जा चुके हैं.

रविवार देर शाम तक स्निफर डॉग की मदद से सर्च अभियान जारी रहा. वर्तमान में लिनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा किया जा चुका है जिसमें अब तक किसी व्यक्ति के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं सोमवार सुबह 100 लोगों को सुरक्षा बलों की देखरेख में श्री केदारनाथ धाम से लिनचोली हेलीपैड के लिए रवाना कर दिया गया है.

केदारघाटी में जारी रेस्क्यू कार्यों में तेजी लाने के लिए अब सेना की भी मदद ली जा रही है. जनपद में तैनात 6 ग्रेनेडियर यूनिट रास्तों को पुनर्स्थापित करने और बेली ब्रिज बनाने के अलावा सर्च ऑपरेशन में भी मदद करेगी. प्राथमिकता के आधार पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाश आउट हुए मार्ग पर ब्रिज बनाया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यात्रा मार्ग को सुव्यवस्थित करने में एक माह तक का समय लग सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *