Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले IPL 2023 के हीरो आकाश मधवाल - TV News Today
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले IPL 2023 के हीरो आकाश मधवाल

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के क्रिकेटर आकाश मधवाल ने भेंट की. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हें सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उत्तराखण्ड के क्रिकेटर आकाश मधवाल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हुए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया.

मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने उन्हें सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जीतेन्द्र नेगी व संजय सिंह भी मौजूद थे.

क्रिकेटर आकाश मधवाल उत्तराखंड के रहने वाले हैं. साल 2018 में ट्रायल के लिए आकाश ने अपना पहला फॉर्म भरा था. मुंबई की टीम ने उन्हें इस साल सूर्य कुमार यादव की रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *