Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
केदारनाथ में भंडारे के प्रसाद को कूड़ेदान में फेंक कर, लोग कर रहे हैं प्रसाद का अपमान, - TV News Today
उत्तराखंड

केदारनाथ में भंडारे के प्रसाद को कूड़ेदान में फेंक कर, लोग कर रहे हैं प्रसाद का अपमान,

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. इसी के साथ भक्तों की भीड़ महादेव के दर्शन के लिए निकल चुकी है. अभी तक सोशल मीडिया पर आपने चारधाम यात्रा से जुड़े कई वीडियोज देखे होंगे. इस समय यहां भक्तों की काफी भीड़ नजर आ रही है. भोलेनाथ के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही है. ऐसे में लोगों से थोड़ा रुक कर दर्शन के लिए आने का निवेदन किया जा रहा है.

इसके अलावा केदारनाथ के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों द्वारा जानवरों पर चढ़कर जाने के भी कई वीडियोज वायरल हो चुके हैं. चलने में सक्षम लोग भी इन बेजुबानों पर अपना बोझ डाल देते हैं. इस वजह से कई जानवरों की मुश्किल चढ़ाई के दौरान मौत हो जाती है. इन विवादित वीडियोज के बीच अब मंदिर में हो रहे एक और महापाप का वीडियो शेयर किया गया. इसमें दिखाया गया कि कैसे भक्त ही ये महापाप कर रहे हैं.

केदारनाथ के आसपास की चीजें काफी महंगी मिलती है. खाने-पीने से लेकर जरुरत की चीजों की कीमत ऊपर बढ़ जाती है. ऐसे में भक्तों के लिए मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाता है. दर्शन के बाद थके भक्तों को मंदिर के प्रांगण में प्रसाद बांटा जाता है. लेकिन हाल ही में एक वीडियो शेयर कर दिखाया गया कि कैसे यहां लोग इस प्रसाद को बर्बाद करते हैं. हर तरफ प्रसाद फेंका जाता है. ये भोलेनाथ का अपमान ही तो है.

प्रसाद वितरित करने वाले एक भोलेभक्त ने बताया कि लोग जबरदस्ती उनसे ढेर सारा प्रसाद लेते हैं. मंदिर में खाना बनने वाली जगह से प्रसाद बांटे जाने वाली जगह के बीच काफी डिस्टेंस है. ऐसे भारी भगौने उठाकर इसे मेहनत से लाया जाता है. लोग लड़ाई कर ज्यादा प्रसाद लेते हैं और फिर उसे कूड़ेदान में फेंक देते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *