चारधाम यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन बंद रहेंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन - TV News Today
उत्तराखंड

चारधाम यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन बंद रहेंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड: चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से अव्यवस्था देखने को मिल रही है. जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में व्यवस्थाएं न बिगड़े और सीमित संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर पहुंचे, इसको लेकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है, लेकिन इससे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने पहुंच रहे श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई है. हरिद्वार में काउंटर बंद होने से श्रद्धालु परेशान हैं.

बता दें कि चारधाम यात्रा ऑफलाइन पंजीकरण आज यानी 15 और 16 मई को हरिद्वार व ऋषिकेश सेंटर में बंद किया गया है. हरिद्वार में ऋषि कुल ग्राउंड में निशुल्क रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाया गया है, इन सेंटरों पर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक रजिस्ट्रेशन किए जा रहे थे, लेकिन आज रजिस्ट्रेशन काउंटर के गेट को बंद किया गया है. वहां पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

रजिस्ट्रेशन काउंटर गेट पर ‘2 दिन के लिए रजिस्ट्रेशन बंद है’ के नोटिस लगाए गए हैं. श्रद्धालु ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए काफी संख्या में पहुंच रहे हैं. जिन्हें पुलिसकर्मी रजिस्ट्रेशन न होने की जानकारी देकर वापस भेज रहे हैं. रजिस्ट्रेशन न होने से श्रद्धालु मायूस नजर आ रहे हैं. वो समझ नहीं पा रहे हैं कि वो आए तो चारधाम यात्रा जाने के लिए थे, लेकिन अब वो दो दिनों तक क्या करें और कहां रहें?

उन्होंने बताया कि उच्च स्तर निर्देश आया है कि 15 और 16 मई को रजिस्ट्रेशन बंद रहेंगे. इसलिए हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद किया गया है. रजिस्ट्रेशन करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. उनसे अनुरोध भी किया जा रहा है कि इंतजार करने को कहा जा रहा है. वो हरिद्वार में सस्ती धर्मशालाओं, होटलों में अपने बजट के हिसाब से रूक सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *