गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, LBS अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ करेंगे संवाद - TV News Today
उत्तराखंड

गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, LBS अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ करेंगे संवाद

उत्तराखंड: गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. गृह मंत्री अमित शाह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी पहुंचेंगे. उनके उत्तराखंड आगमन को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. मसूरी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह विशेष विमान से 12:30 बजे मसूरी के पोलो ग्राउंड पहुचेंगे. यहां से कार द्वारा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी मसूरी के लिए रवाना होंगे. अकादमी में गृह मंत्री भारतीय लोक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगे. इसके बाद शाम 4 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

वहीं मुख्य सचिव द्वारा पूर्व में बैठक कर सभी संबंधित विभागों को व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए गए हैं. इसमें सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं और अन्य प्रशासनिक तैयारियों को प्राथमिकता दी गई. कार्यक्रम स्थल के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

गृह मंत्री अमित शाह के एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि, 28 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे. जहां पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के प्रमुख नेता उनका स्वागत करेंगे. गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत और विदाई के समय रहने वाले प्रमुख नेताओं की सूची प्रदेश नेतृत्व द्वारा तैयार की गई है.

वहीं, गृह मंत्री के दौरे को लेकर उत्तराखंड में भाजपा संगठन के अंदर हलचल तेज हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड भाजपा के कुछ टॉप लीडरशिप की बैठक भी ले सकते हैं. बहरहाल गृह मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला भी अलर्ट पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *