लोक कलाकारों ने की सीएम धामी से मुलाकात, गाए भगवाम श्री राम के भजन - TV News Today
उत्तराखंड

लोक कलाकारों ने की सीएम धामी से मुलाकात, गाए भगवाम श्री राम के भजन

उत्तराखंड: लोक कलाकारों ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर मुलाकात की. इस दौरान कलाकारों ने सीएम धामी को प्रभु श्री राम के मनमोहक भजन भी सुनाए.

सीएम धामी ने कहा कि हमारे कलाकार हमारी संस्कृति को संपूर्ण विश्व में प्रचारित करने का काम करते हैं. उनके द्वारा प्रदेश की भाषा, लोक कला, धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन के माध्यम से प्रदेश की छवि को निखारने का कार्य किया जाता है. हमें ऐसे होनहार कलाकारों पर गर्व है.

लोक कलाकारों में हरू जोशी, नीरज चुफाल, कॉमेडियन सौरभ सिंह और सिनेमा जगत से विट्टू मंमगांई, अशुतोष कुमार, देवेन्द्र सिंह खोलिया और गौरव राणा शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *