उत्तराखंड: अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजित होने वाले कार्यक्रम का उत्सव उत्तराखंड में भी मनाया जाएगा जिसकी तैयारी राज्य सरकार द्वारा कर ली गई है. प्रदेश में होने वाले 14 जनवरी को उत्तरायणी पर्व से लेकर नौ दिनों तक यानि की 22 जनवरी तक प्रदेश भर में सांस्कृतिक उत्सव मनाया जाएगा. प्रदेश भर में भी श्री राम की गूंज सुनाई देगी.
सीएम धामी के निर्देश अनुसार संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग ने प्रदेश भर में सांस्कृतिक उत्सव का निर्णय लिया है. इस संबंध में संस्कृति एवं धर्मस्व सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल आयुक्त को आदेश जारी किए.14 जनवरी को मनाए जाने वाले उत्तरायणी पर्व से 22 जनवरी तक अयोध्या में श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक उत्सव मनाया जाएगा. जिला व ब्लाक स्तर पर महिला और युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों समेत आम लोगों की सहभागिता से कलश यात्रा और झांकी निकाली जाएगी.

जिसमें शहरी निकाय, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, सामाजिक संगठनों, स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल दल, युवक मंडल दल, स्कूल, कॉलेज शामिल होंगे. प्रदेश के मठ, मंदिर, घात के तटों पर विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रदेश में पारंपरिक एवं पौराणिक उत्सव मनाएं जाने का प्रचलन रहा है. जो कि राज्य की प्रभावशाली परम्पराओं का भी प्रतीक है, जिसे संजोय रखना हर एक उत्तराखंडी का कर्तव्य है.

