उत्तराखंड

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम धामी ने किया वृक्षारोपण, प्रदेशवासियों से की पर्यावरण संरक्षण की अपील

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय आवास परिसर में पत्नी के साथ पौधरोपण किया. उन्होंने प्रदेशवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी. सीएम धामी ने आज शासकीय आवास पौधरोपण कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिट्टी को बचाने के लिए हमें 5 प्रमुख बातों पर फोकस करना होगा. मिट्टी को केमिकल फ्री कैसे बनाएं. मिट्टी में जो प्राकृतिक जैविक खाद के रूप में काम आने वाले जीव रहते हैं, हम उन्हें कैसे बचाएं। मिट्टी की नमी को कैसे बनाए रखें और उस तक जल की उपलब्धता कैसे बढ़ाएं. भूजल कम होने की वजह से मिट्टी को जो नुकसान हो रहा है, उसे कैसे दूर करें. वनों का दायरा कम होने से मिट्टी का जो लगातार क्षरण हो रहा है, उसे कैसे रोकें.

राज्य में पर्यटन आधारित गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं, इसके दृष्टिगत भी हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक वृक्षारोपण एवं स्वच्छता की दिशा में और प्रयास करने होंगे। जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में विशेष प्रयास करने होंगे. पर्यावरण संरक्षण के लिए जन सहभागिता को बढ़ाना होगा, इसमें जनपदों में जिलाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. उन्होंने कहा कि वन सम्पदाओं को लोगों की आजीविका से जोड़ना जरूरी है. वन पंचायतों को मजबूत बनाना जरूरी है, लाखों लोग इससे जुड़े होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *