Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों की सीएम धामी ने की समीक्षा, अधिकारियों के दिए निर्देश - TV News Today
उत्तराखंड

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों की सीएम धामी ने की समीक्षा, अधिकारियों के दिए निर्देश

उत्तराखंड: जल्द ही प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाना है. इसकी तैयारियों की आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में समीक्षा की. बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को अहम दिशा-निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेश के लिए विभागों द्वारा जिन परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है उनकी समीक्षा की.

सीएम धामी ने बैठक में अधिकारियों को राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ाने के लिए विभागों में बनी पॉलिसी को और बेहतर बनाने के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, उनको शामिल करते हुए जो भी संशोधन की आवश्यकता है, इसके लिए प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी विभागीय सचिव इस पर विशेष ध्यान दें कि इन्वेस्टर्स समिट शुरू होने तक विभिन्न परियोजनाओं के तहत काफी अच्छी ग्राउंडिग हो जाए. राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ाना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है. सभी विभागीय सचिव इसके लिए नियमित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करें.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी विभागों के लैंड बैंक की पोर्टल के माध्यम से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। निवेश के लिए आवश्यकतानुसार भूमि का सही उपयोग होना जरूरी है. सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी निवेश प्रस्ताव आ रहे हैं उनकी जल्द ग्राउंडिंग हो जाए.

राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए विभागों द्वारा जो भी योजना बनाई जा रही है, उसका क्रियान्वयन सुनियोजित तरीके से हो। ये सुनिश्चित किया जाए कि नीतियों का सरलीकरण के साथ ही निवेशकों को सभी अनुमतियां समय पर मिल जाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *