उत्तराखंड में निवेश अभियान के तहत सीएम धामी संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर, निवेश के अवसरों पर दिया जोर - TV News Today
उत्तराखंड

उत्तराखंड में निवेश अभियान के तहत सीएम धामी संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर, निवेश के अवसरों पर दिया जोर

उत्तराखंड: निवेश अभियान के तहत उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर है. उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में अधिक से अधिक निवेशकों की भागीदारी के लिए दुबई और अबूधाबी पहुंचे सीएम धामी का उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ यूएई व भारतीय प्रवासियों ने भव्य स्वागत किया.

इस दौरान सीएम ने प्रवासियों से साल में एक बार उत्तराखंड आने का आह्वान किया. इसके साथ ही उन्हें पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान प्रवासियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उत्तराखण्डी टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया.

इस अभियान में सीएम धामी के साथ कै​बिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत और अ​न्य अधिकारी शामिल हैं. यूएई में सीएम धामी उत्तराखंड राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सभी लोगों से मिल रहे हैं. यात्रा का उद्देश्य संयुक्त अरब अमीरात में उद्योगपतियों और एनआरआई को उत्तराखंड में निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.

इस बीच यूएई पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड प्रवासी समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया. इस सभा का आयोजन उत्तराखंड एसोसिएशन यूएई और ओएसिस ग्लोबल सोसाइटी द्वारा किया गया था, इसमें जीबीएफ मध्य पूर्व से देवेंद्र कोरंगा, संजय थप्प, चंद्रशेखर भाटिया और नरेश पुलवानी सहित भारतीय प्रवासी से प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं. धामी ने “देवताओं की भूमि” और योग और आध्यात्मिकता के केंद्र दोनों के रूप में उत्तराखंड के महत्व पर जोर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *