Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ग्लोबल इनवेस्टर समिट के आयोजन की तैयारियों को लेकर ली बैठक - TV News Today
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ग्लोबल इनवेस्टर समिट के आयोजन की तैयारियों को लेकर ली बैठक

उत्तराखंड: अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने सचिवालय में ग्लोबल इनवेस्टर समिट के आयोजन हेतु मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय हेतु गठित समन्वय समिति की बैठक ली.

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि राज्य में निवेश प्रोत्साहन तथा रोजगार सृजन के उद्देश्य से ‘उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023’ माह दिसम्बर 2023 में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है. इसके लिए समस्त सम्बंधित विभागों को प्रभावी समन्वय के साथ मिशन मोड पर कार्य करना होगा.

बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय,  विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक ए पी अंशुमान, विशेष आमंत्रित सदस्य पराग गुप्ता (सेवानिवृत आईएएस ), सौजन्या, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक  आशिष त्रिपाठी व मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने प्रदेश में आयोजित हुये पिछले इन्वेस्टर समिट का अपना अनुभव साझा करते हुए इस अवसर पर होने वाले निवेश से संबंधित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की पूर्व आईएएस अधिकारी श्री पराग गुप्ता ने भी निवेश से संबंधित विषयों पर अपने सुझाव रखे.

बैठक में महानिदेशक उद्योग श्री रोहित मीणा ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की आयोजन व्यवस्थाओं से संबंधित प्रस्तुतिकरण प्रस्तुत करते हुये अवगत कराया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लोगो का अनावरण 02 सितम्बर, 2023 को देहरादून में किया जाना प्रस्तावित है. जबकि आयोजन से संबंधित करटेनरेजर का प्रस्तुतिकरण 14 सितम्बर, 2023 को नई दिल्ली में किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *