इस बौद्धिक विमर्श के मंच पर सियासत और शिक्षा जगत की कई नामचीन हस्तियां एक साथ नजर आईं. समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता नितिन नबीन, राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ-साथ सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी अपने विचार साझा किए. शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के अध्यक्ष सुनील कुमार और उपाध्यक्ष अजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया. इस गोष्ठी में राज्य के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, वरिष्ठ शिक्षाविदों और प्रबुद्धजीवियों ने हिस्सा लिया और साल 2047 तक भारत को विकसित देशों की कतार में सबसे आगे खड़ा करने के लिए शिक्षा के रोडमैप पर अपनी सहमति जताई.