उत्तराखंड

चमोली के पीयूष को पीएम मोदी ने बेस्ट नैनो क्रिएटर अवार्ड से किया सम्मानित

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर अवार्ड से सम्मानित लोगों को पुरस्कार वितरित किए. इस दौरान देवभूमि उत्तराखंड के पीयूष पुरोहित को भी बेस्ट नैनो क्रिएटर कैटेगरी में सम्मानित किया गया.

चमोली के बैरासकुंड के रहनेवाले पीयूष पुरोहित  को छोटी उम्र से ही ग्राफिक्स डिजाइनिंग और एडिटिंग का शौक रखते हैं. लेकिन पीयूष ने परंपराओं को तकनीक से जोड़कर बड़ा काम किया है. दरअसल पीयूष ने उत्तराखंड की परंपराओं, त्योहारों और ऐसे स्थानों को जिनके बारे में कम लोग जानते हैं, उन्हें अपने व्लॉग के माध्यम से देश दुनिया तक पहुंचाया. पांडव लीला, रामलीला, चक्रव्यूह मंचन पर बनाई गई उनके वीडियो औररील्स इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं.

नैनो क्रिएटर अवार्ड प्राप्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीयूष को बधाई दी और उनके अनुभवों को जाना. पीयूष ने कहा कि उन्होंने पहाड़ की परंपराओं और त्योहारों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की और इसे बहुत लोगों ने पसंद किया है. हमारे जिन त्योहारों के बारे में कम लोग जानते हैं अब वे गीत ज्यादा लोगों तक पहुंच रहे हैं. बद्रीनाथ, केदारनाथ, तुंगनाथ पीयूष के ट्रैक पर बनाए वीडियो खासे पसंद किए गए.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पियूष को शुभकामनाएं दी है. सीएम धामी ने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चमोली जनपद के निवासी पीयूष पुरोहित को “Best Nano Creator Award” से सम्मानित किया जाना हम सभी देवभूमिवासियों के लिए गौरव का क्षण है. समस्त प्रदेशवासियों की ओर से पीयूष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *